Delhi Chunav 2025: दिल्ली में चुनाव प्रचार थमा, 5 फरवरी को मतदान, 8 को आएंगे नतीजे

Blog4Hindi
Updated On:

Delhi Chunav 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन था। शाम 5 बजे के बाद प्रचार अभियान थम गया। तीनों प्रमुख दल चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

Delhi Chunav 2025 1

Delhi Chunav 2025: दिल्ली के जंगपुरा, बिजवासन और द्वारका में आज गृह मंत्री अमित शाह चुनावी सभाओं को संबोधित किया। वहीं अरविंद केजरीवाल डोर-टू-डोर कैंपेन जारी रखा।

Delhi Chunav 2025 : दिल्ली में थम गया चुनाव प्रचार, 5 फरवरी को चुनाव, 8 को आएंगे नतीजे

दिल्ली में चुनाव प्रचार का शोर आज शाम 5 बजे थम गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजपी, आप और कांग्रेस तीनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी।

Delhi Chunav 2025

सभी दलों की ओर से इस चुनाव में बड़े-बड़े वादे किए गए हैं। प्रचार के आखिरी दिन सभी दलों ने अपनी जीत का दावा किया। अब इन दावों पर मुहर 5 फरवरी को लगेगी जब वोटिंग होगी। 5 फरवरी को चुनाव के बाद नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।

Delhi Chunav 2025 : 20 जनवरी से चल रहा था चुनाव प्रचार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 20 जनवरी से चुनाव प्रचार चल रहा था। तब से उम्मीदवार सुबह से लेकर शाम तक प्रचार में जुटे रहते थे। कहीं पर चुनावी सभा को संबोधित करते तो कहीं पर घर-घर जाकर संपर्क करते। इस दौरान उनके समर्थकों ने विरोधी उम्मीदवार के ऐसे प्रभावशाली कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की है, जो अच्छी संख्या में मतदाताओं पर अपना प्रभाव रखते हैं।

Delhi Chunav 2025 :  ऐसे कार्यकर्ताओं को चुनाव से पहले अपने पक्ष में लाने के लिए प्रचार समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों ने रणनीति बनाई है कि वह उन्हें अपने पक्ष में कैसे लाएं। उम्मीदवार अपनी रणनीति के अनुसार विरोधी के प्रभावशाली कार्यकर्ताओं से रात के अंधेरे में संपर्क करने का प्रयास करेंगे। ताकि उनको उस क्षेत्र में भी वोट मिल सके।

Leave a Comment