Hello क्या आप जानना चाहते है की ब्याज क्या है ब्याज निकालने का फार्मूला और ब्याज कैसे निकाले तो इस पोस्ट को पूरा जरुर पढ़ें।
अगर कोई व्यक्ति ब्याज (Interest) निकालना चाहता है तो यहाँ बताए हुए फार्मूला की मदद से आसानी से ब्याज का गणना कर पाएंगे।
यदि आप ब्याज निकालने का सूत्र को याद कर लेते है तो उसके बाद किसी तरह के लोन, निवेश और बैंक का इंटरेस्ट निकाल सकेंगे।

तो Byaj Kaise Nikale, Byaj Ka Formula ब्याज कैसे निकाला जाता है ब्याज निकालने का तरीका पूरी जानकारी हिंदी में चलिए जानते है।
Byaj Kaise Nikale | ब्याज कैसे निकाले ?
ब्याज कैसे निकालते है उससे पहले चलिए विस्तार से जानते है की ब्याज क्या है यह कैसे निकाला जाता है उसकी पूरी जानकारी ताकि आपके मन में कोई सवाल न रहे।
Byaj kya hai
जब हम किसी को कर्ज के रूप में पैसे देते या लेते है तो वह दिए गए मूलधन के अतिरिक्त जो पैसा की मांग करता है वास्तव में वही ब्याज कहलाता है।
ब्याज हमेशा मूलधन पर दिया जाता है, अब आपके मन में यह सवाल होगा की ये मूलधन क्या है?
मूलधन वह धन या राशि है जो आपने कर्ज लिया है या फिर दिया है उसे साधारण भाषा में मूलधन कहते है।
ब्याज अधिकतर वार्षिक होता है लेकिन यह आप पर निर्भर करता है की आप किसी व्यक्ति को कितने दिनों के लिए देना या फिर लेना चाहते है।
उदाहरण:
यदि आप किसी को 5000 रुपया 1 वर्ष के लिए 5% पर देते है तो आप उस व्यक्ति से साल भर के बाद 5000 मूलधन + 250 ब्याज यानि कुल 5250 रुपया लेंगे।
जिस प्रकार बैंक एक निर्धारित रेट के अनुसार अपने ग्राहक को ब्याज देती है, उसी तरह आप भी किसी व्यक्ति को मूलधन देने से पहले इंटरेस्ट रेट जरुर बता दे।
जिससे उनको और आपको दोनों को ब्याज का गणना करने में कोई परेशानी न हो।
Byaj Ka Formula
साधारण ब्याज का सूत्र निम्नलिखित है;
साधारण ब्याज = मूलधन x समय x दर ÷ 100
Simple Interest = P x T x R ÷ 100
P = PRINCIPAL
T = TIME
R = RATE
Byaj Nikalne Ka Tarika
अभी तक हम जान चुके है ब्याज क्या है? साथ ही ब्याज निकालने का फार्मूला, अब चलिए सीखते है की ब्याज कैसे निकाला जाता है उसका तरीका उदहारण के साथ जानेंगे ताकि आपको ब्याज का गणना करने में ज्यादा आसानी हो।
उदहारण 1: एक बैंक से हम 100000 ₹ , 6% वार्षिक ब्याज की दर से 5 साल के लिए लेते है तो हमको कितने पैसे बैंक को चुकाने होंगे चलिए जानते है.
यहाँ मूलधन = 100000, दर = 6% और समय = 5 साल दिया गया है, तो हमे ब्याज का सूत्र लगाना है;
ब्याज = मूलधन x समय x दर ÷ 100 | 100000 x 5 x 6 ÷ 100 (यहाँ दो जीरो को काट देते है)
अब 1000x5x6 = 30000 ₹ ब्याज हुआ, यानि कुल 100000+30000 = 130000 ₹ मिश्रधन के रूप देना होगा।
इस हिसाब से यदि कोई व्यक्ति बैंक से 100000 उधार, 6% वार्षिक ब्याज दर पर लेता है तो 5 वर्ष बाद आपका ब्याज Rs 30,000 होगा. अब आपको मूलधन के साथ ब्याज भी देना होगा तो कुल रकम Rs 130000 चुकाना होगा।
Conclusion
मुझे आशा है की आप ऊपर बताये हुए Byaj Kya Hai, Byaj Kaise Nikale, Byaj Ka Formula, Byaj Nikalne Ka Tarika, ब्याज निकालने का तरीका और ब्याज का फार्मूला की मदद से सिख चुके होंगे की साधारण ब्याज कैसे निकाले।
अगर अभी भी आपके मन में कोई डाउट है तो कमेंट करके पूछ सकते है, यदि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें।
साथ ही हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ने के लिए फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो जरुर करें, और हमारे YouTube Channel को भी सब्सक्राइब जरुर कर लें।
इसे भी पढ़ें:
- Vargmul Kaise Nikale
- प्रतिशत कैसे निकालते हैं?
- Online Result कैसे देखें ?
- Calculator को Off कैसे करे ?